Posts

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने किया एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण: मरीजों से लिया फीडबैक

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने किया एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण: मरीजों से लिया फीडबैक छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भीलवाड़ा दौरे से जयपुर लौटते ही राजधानी के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक अस्पताल के धन्वंतरी भवन पहुंचे, जहां उन्होंने ओपीडी सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की ओपीडी का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से चिकित्सा व्यवस्थाओं, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, नैदानिक जांच सुविधाओं और परिसर की साफ-सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि प्रत्येक विभागीय ओपीडी के स्तर पर ही जांच और दवा वितरण काउंटर स्थापित किए जाएं ताकि मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े। दौरे के समय मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ओपीडी में मौजूद रोगियों और उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रहे...

Rajasthan News: नकली बीज प्रकरण में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक सहित, एक गिरफ्तार

Image
Rajasthan News: नकली बीज प्रकरण में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक सहित, एक गिरफ्तार छोटा अखबार। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रदेश के किसानों की खाद्य सुरक्षा और हक पर डाका डालने वाले एक बड़े भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया है। ब्यूरो ने राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक (डायरेक्टर) जुगल किशोर और उनके सहयोगी गणपत को करोड़ों रुपए की रिश्वत के मामले में नामजद करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। यह पूरा मामला प्रदेश के किसानों को नकली और खराब बीज आपूर्ति करने के खेल से जुड़ा हुआ है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप एसीबी ने यह कदम किसानों को गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के संकल्प के तहत उठाया है। हाल ही में सरकार ने खराब और अमानक बीजों के गोदामों पर छापेमारी कर उन्हें सील किया था। इसी कड़ी में श्री किरण कपाड़िया की कंपनी के 'गजराज ब्रांड' के मूंगफली बीजों पर भी कार्रवाई की गई थी। कंपनी के गोदाम को सील कर बीजों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी और इनके सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे।इस कार्रवाई से घबराकर मामले को दबाने और सील गोदाम से खराब बीजों को वापस गुजरात...

Rajasthan News: आरक्षण और अधिकारों की मांग पर डीएनटी समाज का 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव का ऐलान

Image
Rajasthan News: आरक्षण और अधिकारों की मांग पर डीएनटी समाज का 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव का ऐलान छोटा अखबार। विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू (DNT) समाज के अधिकारों की रक्षा और 11 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर शुक्रवार को डूंगरपुर में प्रदेशव्यापी आक्रोश देखने को मिला। राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति और मूल ओबीसी महापंचायत के संयुक्त तत्वावधान में हजारों की संख्या में आक्रोशित आंदोलनकारियों ने सड़कों पर उतरकर 'जेल भरो आंदोलन' के तहत अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रदर्शनकारियों द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों से होते हुए गगनभेदी नारों के साथ डूंगरपुर जिला कलक्टर कार्यालय पहुंची। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शनकारियों ने मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता और वादाखिलाफी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी देते हुए 1 जुलाई को जयपुर में ऐतिहासिक महापड़ाव डालने का ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: गोविंददेवजी मंदिर में ‘नानी बाई रो मायरा’ कथा के दौरान मची भगदड़

Image
Jaipur News: गोविंददेवजी मंदिर में ‘नानी बाई रो मायरा’ कथा के दौरान मची भगदड़ छोटा अखबार। गोविंददेवजी मंदिर के सत्संग भवन में आयोजित प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी की तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरा’ कथा का समापन शुक्रवार को भारी अव्यवस्था और हंगामे के बीच हुआ। कथा के अंतिम दिन उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे मंदिर प्रशासन और सुरक्षा प्रबंधन के सारे दावे खोखले साबित हुए। हालात इस कदर बिगड़ गए कि परिसर में प्रवेश को लेकर जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई महिला श्रद्धालु गिरते-गिरते बची। AI Photo शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से ही कथा स्थल पर भक्तों का हुजूम जुटना शुरू हो गया था। दोपहर 11 बजे तक सत्संग भवन के बाहर मील लंबी कतारें लग चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात बाउंसर्स की घोर लापरवाही ने स्थिति को और नाजुक बना दिया। सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य द्वार को पूरा खोलने के बजाय उसका एक छोटा सा हिस्सा ही खोला, जिससे संकरे रास्ते पर अचानक दबाव बढ़ गया। इस कारण एंट्री पॉइंट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।अव्यवस्था यहीं नहीं थमी, वहां तैनात कुछ बाउंसर्स द्वारा श्रद्धा...

C M NEWS: बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही राजस्थान सरकार —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही राजस्थान सरकार —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार वृद्धजनों के कल्याण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना' बुजुर्गों के जीवन में तीर्थाटन की मनोकामना को पूरा करने का एक बेहतरीन माध्यम बन चुकी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से अब तक एक लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन कराने की अभिलाषा पूरी की जा चुकी है।मुख्यमंत्री शुक्रवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित 'सोमनाथ यात्रा' शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विशेष वातानुकूलित (एसी) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें करीब 970 वरिष्ठ नागरिक सोमनाथ, द्वारका और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने खुद ट्रेन के भीतर जाकर तीर्थ यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख...

E-PAPER

Image
E-PAPER