Posts

Rajasthan News: विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा - शासन सचिव पशुपालन

Image
Rajasthan News: विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा -  शासन सचिव    पशुपालन  19 फरवरी 2026,  छोटा अखबार। शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य, डेयरी एवं गोपालन डॉ. समित शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पशुपालन निदेशक तथा आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश मीना, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रवीण सेन, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश बुनकर, डॉ. लक्ष्मण राव तथा डॉ. हेमंत पंत सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संभागों से अतिरिक्त निदेशक, जिलों से संयुक्त निदेशक सहित अन्य पशु चिकित्साधिकारी बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा फील्ड स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए शासन सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन में सरकार पशुपालकों और पशुओं के कल्याण के लिए सतत क्रियाशील है...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Housing Board meeting: क्या 'महा-स्कैम' के दाग धो पाएंगी रश्मि शर्मा की कागजी हिदायतें?

Image
 Housing Board meeting: क्या 'महा-स्कैम' के दाग धो पाएंगी रश्मि शर्मा की कागजी हिदायतें? छोटा अखबार। राजस्थान आवासन मण्डल में मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक को अगर 'औपचारिकता का शिखर' कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट मण्डल की जमीनों पर हुए कब्जों को ऊपर से नीचे तक की मिलीभगत वाला 'एब्सोल्यूट रैंक स्कैम' करार दे चुका है, वहीं आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा अधिकारियों को 'स्वच्छता' और 'फाइल मेंटेनेंस' का पाठ पढ़ा रही हैं।  धरातल पर कब्जा, कागजों में योजना— आयुक्त ने जयपुर, झालावाड़, कोटपूतली और जोधपुर में नई योजनाओं को 'अविलंब' लाने का फरमान सुनाया है। लेकिन हकीकत यह है कि मण्डल की 86 अवैध कॉलोनियों पर राजस्थान हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद भी सिस्टम टस से मस नहीं हुआ है। जब मण्डल अपनी मौजूदा जमीनों को भू-माफियाओं से नहीं बचा पा रहा, तो नई योजनाओं में नागरिकों को 'सुरक्षित परिवेश' देने का वादा किसी जोक से कम नहीं लगता।  डिजिटलाइजेशन या सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश— बैठक में 'डिजिटल सेवाओं' और 'ऑनलाइन बुकिंग' पर ब...

Rajasthan News: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दर्शकों को आकर्षित कर रहा 'राजस्थान AI पवेलियन',

Image
Rajasthan News:  इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दर्शकों को आकर्षित कर रहा 'राजस्थान AI पवेलियन',  18 फरवरी 2026,  छोटा अखबार। भारत सरकार द्वारा 20 फरवरी तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडिया आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इम्पैक्ट समिट 2026 आयोजित किया जा रहा है। समिट में राजस्थान सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'राजस्थान AI पवेलियन' तैयार किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ‘पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस’ थीम के इर्द—गिर्द रचे गए इस समिट में वैश्विक स्तर पर एआई को विश्वसनीय, प्रभावी एवं समावेशी बनाए जाने पर मंथन किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आयुक्त  हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को 'राजस्थान AI पवेलियन' का दौरा किया। उन्होंने स्टार्टअप्स से जुड़े युवाओं का उत्साहवर्धन किया और विजिटर्स से संवाद किया। उन्होंने बताया कि 'राजस्थान AI पवेलियन' में लगभग 20 स्टॉल लगाई गई हैं। इनमें विभिन्न विभागीय और सरकारी पहलों के अतिरिक्त राज्य सरकार के ‘आईस्टार्ट’ पंजीकृत एआई स्टार्टअप्स को शामिल किया गया है। ये स्टार्टअप स्टॉल रोट...

E-PAPER

Image
E-PAPER

C S NEWS: वृहद स्तर पर मनाया जाए राजस्थान दिवस -मुख्य सचिव

Image
C S NEWS: वृहद स्तर पर मनाया जाए राजस्थान दिवस -मुख्य सचिव  17 फरवरी 2026,  छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा है कि इस बार राजस्थान दिवस ( 19  मार्च  2026)  को पर्यटन और कला ,  साहित्य व संस्कृति और पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भव्य रूप से आयोजित किया जाए। जिसमें राज्य की विभिन्न कलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कला ,  साहित्य एवं संस्कृति विभाग द्वारा जयपुर में कला एवं संस्कृति आधारित एक दिवसीय चिंतन शिविर का बड़े स्तर पर आयोजन किया जावे।  मुख्य सचिव  सोमवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग और कला ,  साहित्य एवं संस्कृति और पुरातत्व विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने राईजिंग राजस्थान में पर्यटन विभाग के प्रदर्शन की जानकारी ली और राजस्थान पर्यटन को आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान पर्यटन विभाग ने बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं। सोशल मीडिया पर राजस्थान पर्यटन की विजिबिलिटी अच्छी है। उन्होंने कहा कि राजस्थ...

Jaipur News: त्योहारों पर कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द से नहीं होगा कोई समझौता -जयपुर कलक्टर

Image
Jaipur News:  त्योहारों पर कानून व्यवस्था  और  सांप्रदायिक सौहार्द से नहीं होगा कोई समझौता -जयपुर कलक्टर  17 फरवरी 2026,  छोटा अखबार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने  और  सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक स्तर पर समन्वय  और  संवाद कायम रखते हुए किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर ने विभिन्न धार्मिक, सामाजिक  और  गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने होली, रमजान, चेटीचंड, नवरात्रि, रामनवमी व ईद जैसे आगामी पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने की अपील की। कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के मौजीज व्यक्तियों  और...